“सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल” का समापन, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने सबके साथ मल्टीप्लेक्स की सीढियों पर बैठकर देखा आखरी शो, चंदनानी परिवार ने किया आयोजकों का सम्मान

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग, महिला विंग के द्वारा राजधानी रायपुर के एक मॉल में पांच दिवसीय “सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल” का आयोजन किया गया था, जिसका मंगलवार को समापन हो गया।
फ़िल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन “सिंध की आखरी ट्रेन” नामक फ़िल्म देखने समाज के लोग उमड़ पड़े और सीटें फूल हो गई थी। इस दौरान खास बात ये रही कि सीट हाउसफुल होने के बाद समाजजन जब वापस लौटने लगे तो छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने सबके साथ मल्टीप्लेक्स की सीढियों पर बैठकर आखरी शो देखा।
पांच दिवसीय फ़िल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन की सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। तो वहीं चंदनानी परिवार से मनोहर चंदनानी, दिलीप चंदनानी, अमर चंदनानी, राजकुमार चंदनानी, संजय चंदनानी, डॉ चावला ने आयोजन समिति की पूरी टीम का शॉल एवं भगवान शंकर जी का शस्त्र त्रिशूल भेंट कर चन्दनानी-नेताजी परिवार ने सफल आयोजन के लिए सम्मान किया।







