छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

संत कंवरराम नगर के मुखी अप्पू वाडिया को समाजजनों ने दी जन्मदिन की बधाई

NNH रायपुर/ सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब रायपुर के मुखी अप्पू वाडिया को युवा विंग के संरक्षक अमर चंदनानी, उपाध्यक्ष राजकुमार पंजवानी, कोषाध्यक्ष महेश लहरवानी, कमल जयसिंघानी एवं समस्त कंवराराम नगर वासियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

इन्होंने अपने जीवन में तीन बार चुने हुए पार्षदों का प्रतिनिधित्व किया, समाज की किसी भी प्रकार की सेवा करने में अग्रणी, पूज्य सिंधी पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कराया, न्यू राजेंद्र नगर शमशान घाट की रोज साफ सफाई भी पंचायत के द्वारा कराई जा रही है, गली नं. 2 के पुराने भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया।समाजजनों ने अप्पू वाडिया के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें जीवन के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button