खबरों की खबरदेश/प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले के एक आतंकवादी की पहली तस्वीर आई सामने

घटनास्थल से छोटे दुकानदार गायब, आतंकियों के स्लीपर सेल होने का शक

NNH जम्मू कश्मीर/ 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की सुरक्षा एजेंसी और एनआईए द्वारा जांच के बाद एक आतंकवादी की पहली तस्वीर सामने आई है।हालांकि तस्वीर में उस आतंकी का चेहरा नही दिखाई दे रहे है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक आतंकवादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह AK47 के साथ देखा जा रहा है।एक मृतक की पत्नी का कहना है कि  नाम पूछने की बाद आतंकियों ने कई लोगों से कलमा पढ़ने को कहा , फिर उनके प्राइवेट पार्ट भी चेक किए , उसके बाद गोली मार दी। पहलगाम हमले के बाद तलाशी अभियान जारी, हेलीकॉप्टर से आतंकियों की तलाश की जा रही है।

वहीं पहलगाम हमले के बाद एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद से कुछ छोटे दुकानदार जैसे चाय और भेलपुरी बेचने वाले नहीं मिल रहे हैं। इसका पता तब चला जब घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान और उनसे पूछताछ के लिए जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की। संदेह जताया जा रहा है कि जो लोग गायब हैं, वे आतंकियों के स्लीपर सेल का हिस्सा हो सकते हैं।

Back to top button