अमर चंदनानी ने की अपील, हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि के दिन घर पर लगाएं केसरिया ध्वज व करें दीप प्रज्वलित, चेट्रीचंड्र शोभायात्रा में अधिक संख्या में हों सम्मिलित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने बताया है कि 30 मार्च को सिंधी समाज के प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र है। इस दिन समाज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर बहराणा साहिब भोग लगाकर भंडारा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा चेट्रीचंड्र के अवसर पर प्रतिवर्ष समाज के द्वारा शोभायात्रा निकली जाती है, और इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड्र के साथ ही हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसकी अमर चंदनानी ने बधाई देते हुए समाजजनों से अपील कर कहा है कि घर-घर में केसरिया धर्म ध्वज लगाकर, घर के द्वार पर संध्या काल में दीप प्रज्वलित करें। तथा सभी पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए चेट्रीचंड्र की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।







