छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

घर घर विराजेंगे भगवान झूलेलाल, आज से उनके फोटो फ्रेम वितरण करेंगे निशुल्क – मोनू आहूजा

NNH रायपुर/ समाज सेवक मोनू आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घर घर विराजेंगे। सिंधी समाज के प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र के शुभ अवसर पर समाजजनों को इस वर्ष  भी आराध्य देव भगवान झूलेलाल की फोटो फ्रेम पूरी तरह से निशुल्क वितरण किया जाएगा।

आहूजा ने कहा कि इस वर्ष भी आज से हर घर में भगवान के फोटोफ्रेम पहुंचाने का संकल्प लिया ,भगवान झूलेलाल साईं के फोटो फ्रेम जिनको पिछले वर्ष जिनको उपलब्ध नही करा पाए थे, उन सभी समाजजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस वर्ष कुछ गुढ़ियारी, लाखे नगर व अन्य क्षेत्रों से कॉल आए हैं, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा, तथा जिस किसी भी समाजजनों को फोटोफ्रेम चाहिए आपका वे सभी 9300106411 मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं, इसके अलावा राम सागर पारा रायपुर में हेमंत मेघानी कउनके मोबाइल नंबर 9827148380 पर कॉल कर सकते हैं। आमा पारा में पूर्व मुखी साहब सतराम दास बजाज के मोबाइल नंबर 9826932999 कॉल कर फोटोफ्रेम प्राप्त कर सकते हैं।

मोनू आहूजा ने आगे कहा कि बिना किसी के सहयोग लिए भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम अपनी धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु निशुल्क वितरण करेंगे।

Back to top button