छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

आज हो सकता है नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों की तारीखों का एलान

नगरीय निकाय EVM से और पंचायत चुनाव होंगे बैलेट पेपर से

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण पर है। इसी बीच आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

इसके पहले राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर ये साफ कर दिया था कि नगरीय निकाय चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। वहीं 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया था।  जबकि 2019 के नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। वहीं मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को हो गया था। कहा जा रहा है कि फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव चुनाव खत्म हो जाएंगे।

Back to top button