
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य में 13 अक्टूबर से राजस्व पटवारी संघ द्वारा जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के समापन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा स्वयं पहल कर आंदोलन समाप्ति करने व आश्वासन देने का निर्णय विलंब से लिया गया सही निर्णय है। यही निर्णय 20 दिन पहले होता तो किसान पटवारी कर्मचारी जनता सब अच्छे से दिपावली मनाते। आम आदमी पार्टी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि अब किसानों के अतिवृष्टि से हुए धान के फसल की क्षतिपूर्ति तत्काल देने का समय आ गया है। प्रदेश के अन्नदाता पिछले वर्ष भी धान कटाई के समय पानी गिरने और अभी इस वर्ष दो बार अतिवृष्टि होने से धान की फसल को व्यापक क्षति हुई है। दो दिन के वर्ष से धान खेत में सो गए हैं तथा धान की बाली पानी में डूबी हुई है। इससे धान की फसल को सड़ने व काला होने का खतरा है। जिससे विक्रय मूल्य भी कम निर्धारित हुआ। श्री झा ने कहां है कि अब तत्काल जो किसान फसल बीमा कराए हैं उन्हें तत्काल पटवारियों का दिल जीत कर उनके खिलाफ की गई दमनात्मक कारयवही को वापस लेकर तत्काल खेतों में सर्वे करा कर किसानों को बीमा राशि का भुगतान किया जावे। साथ ही जिन्होंने बीमा नहीं कराया है उन्हें भी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप फसल क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान तत्काल किया जाए। लगातार 2 वर्ष पानी गिरने से धान के फसल को अत्यंत क्षति हुई है। जिससे किसानों को आर्थिक स्थिति हुई है। श्री झा ने कहा है कि धान खरीदी केदो में किसान धान सूखने के बाद ही जा पाएंगे। धान सूखने से काला हो जाएगा तथा उसे दूसरे नंबर का मूल निर्धारित किया जाएगा इसलिए दोनों तरफ किसानों को आर्थिक स्थिति है। आम आदमी पार्टी के नेता देवलाल नरेटी, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, जयदीप खनूजा, नंदन कुमार सिंह,अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, जसवीर सिंह, तेजेंद्र तोड़ेकर, अजीम खान, इमरान खान, नरेंद्र ठाकुर,कलावती मार्को, सागर क्षीर सागर, आर एस ठाकुर, शिव शर्मा,सुरेंद्र बिसेन, नवनीत नंदे,आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांगकी है कि पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई तत्काल वापस लेकर किसानों को सहायता राशी व बीमा राशी के भुगतान की मांग की है।







