छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025
गुरु घासीदास वार्ड में भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव के समर्थन में लोगों ने विधायक पुरंदर मिश्रा के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव के समर्थन में लोगों ने रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से आज दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद देकर बड़ी जीत दिलाई है, उसी तरह से रायपुर में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और गुरु घासीदास वार्ड में महेश ध्रुव भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।

वहीं प्रत्याशी महेश ध्रुव वार्ड के लोगों ने आज बीजेपी में अपना विश्वास जता कर प्रवेश उससे मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि हम गुरु घासीदास वार्ड में जरूर कमल खिलाएंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।







