छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर 2121 पूज्य बहराणा साहिब का किया जाएगा आयोजन

कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए किया गया पोस्टर का विमोचन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं सचिव रितेश वाधवा ने जानकारी देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आगामी चेट्रीचण्ड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम के पीठाधीश्वर साँई लालदास साहेब जी के सानिध्य में 23 मार्च 2025 रविवार को “मनोकामना सिद्ध 2121 पुज्य बहराणा साहिब” कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा,रायपुर में आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। और उक्त कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया है।

उन्होंने सभी समाजजनों से निवेदन किया है कि जल एवं ज्योति की पुजा अर्चना महाआरती के स्वर्णिम अवसर में सहभागी बनकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण करे। इस पावन अवसर पर टीवी सीरियल “अनुपमा” की नायिका रूपाली गांगुली जी साँई लालदास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने रायपुर आ रही हैं। वहीं कार्यक्रम में युवा गायक यश डोडवानी अपनी टीम के साथ गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे। साथ पंचायत के पदाधिकारियों ने प्रार्थना की है कि साँई श्री झूलेलाल भगवान के आशीर्वाद से समस्त समाज के ऊपर सुख, समृद्धि, शांति की अमृत वर्षा होती रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरियानी, प्रदेश महासचिव बलराम आहुजा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष तनेश आहुजा, लाधाराम नैनवानी, मुरलीधर शादीजा, नवनिर्वाचित पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, तेजू बजाज ललित जयसिंग, प्रहलाद शादीजा, रितेश वाधवा, रतन वर्ल्यानी, मोनू आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button