
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स के चुनाव का बिगुल बज गया है और व्यापारी नेताओं की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जय व्यापार पैनल ने अपने तीन प्रमुख पद अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। पैनल ने चेंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी, महामंत्री के लिए अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तम गोलछा को पुनः अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
युवा नेता मोहन होतवानी ने चेम्बर अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव में अपना खुला समर्थन करते हुए कहा कि जय व्यापार पैनल छत्तीसगढ़ में व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और व्यापारियों ने चेंबर के वर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी पर पुनः अपना विश्वास जताया है, जिसका ताज़ा उदाहरण है कि उनके नेतृत्व में लगभग 11000 रिकॉर्ड नए सदस्य बने हैं, ये सभी नए सदस्यों का जय व्यापार पैनल को पूर्ण समर्थन प्राप्त है। मोहन होतवनी ने आगे कहा कि अमर पारवानी के जय व्यापार पैनल ने सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा की है, जिसके चलते ही व्यापारी वर्ग भी जय व्यापार पैनल के लिए समर्पित थे और आगे भी रहेंगे। मोहन होतवनी ने होने वाले चेम्बर चुनाव में जय व्यापार पैनल के उम्मीदवारों को समर्थन देने के लिए राज्य के व्यापारी वर्ग से अपील की है।







