उद्योगकारोबारखबरों की खबरछत्तीसगढ़

तीसरा पैनल भी लड़ सकता है छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल ने अपने प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि व्यापारी एकता पैनल अबतक अपने प्रत्याशियों के नाम तक तय नही कर पाया है। वहीं  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने चैम्बर चुनाव में रायपुर के ही व्यक्तियों के चुनाव लड़ने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग कर डाली है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ चैम्बर का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। व्यापारी एकता पैनल की लेटलतीफी के कारण जय व्यापार पैनल अपनी जीत पक्की मानकर चल रहा है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव में अब तीसरा पैनल ऑल छत्तीसगढ़ व्यापारी एकता भी चुनाव लड़ने का मन बना चुका है। यदि ऐसा होता है तो चैम्बर चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने मिलेगा।

Back to top button