क्राइम रिपोर्टदेश/प्रदेश

पादरी चर्च बुलाकर महिला के साथ करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

NNH कपूरथला/ पंजाब के कपूरथला में चर्च के एक पादरी बजिंदर सिंह पर एक महिला ने फोन पर अश्लील बातें करने और चर्च में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने पादरी बजिंदर सिंह से स्वयं को और अपने परिवार की जान को खतरा भी बताया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पादरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इससे पहले साल 2018 में भी रेप के आरोप में बजिंदर सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पीड़ित महिला कपूरथला की रहने वाली है, उसने पुलिस को शिकायत में कहा है कि ईसाई पादरी बजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ नामक चर्च चलाता है। पीड़िता ने कहा है कि उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से इसके चर्च में जा रहे हैं। परिजनों के साथ ही वह भी चर्च गई थी।

Back to top button