छत्तीसगढ़राजनीति

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

NNH नई दिल्ली, रायपुर/बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत मिल गई है। इसी मामले में अगस्त 2024 से जेल में बंद थे, लंबे इंतजार के बाद देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।

बलौदाबाजार हिंसा मामले भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे जमानत दी है। विधायक देवेंद्र यादव लंबे समय से कोर्ट में जमानत याचिका दायर किए हुए थे, आखिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व देवेंद्र यादव के समर्थकों में पर खुशी की लहर है।

मई 2024 में सतनामी समाज के गिरौधपुरी धाम मे धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में कुछ असामाजित तत्वों ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद समाज के लोगों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। और 10 जून 2024 को बलौदाबाजार जिला कार्यालय के समक्ष तोड़फोड़ आगजनी की गई थी, जिसमें जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ आगजनी की गई थी, और जिला कार्यालय परिसर में अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।

इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस घटना से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया गया था। आगजनी और उत्पात की घटना के बाद शासकीय सम्पत्ति को लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा था। इस मामले में सरकार ने कई आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था, जिसमें भिलाई से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर आरोपी बनाया गया था।

इसी तोड़फोड़ आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने साढ़े चार सौ पेज का आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था। हिंसा, आगजनी, दंगा फैलाने के आरोप में 17 अगस्त 2024 को पुलिस ने विधायक यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से देवेंद्र यादव जेल में बंद हैं। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में भी जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, अब जाकर सुप्रीम कोर्ट से भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिल गई है।

Back to top button