
NNH नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, वसुंधरा राजे और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं सहित सहयोगी दलों के नेतागण भी मौजूद थे।






