खास खबरछत्तीसगढ़राजनीति

बूढ़ा तालाब रायपुर शहर की ऐतिहासिक धरोहर है, इससे खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं: मीनल चौबे

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे आज बूढ़ा तालाब में हो रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान निगम कमिश्नर, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद मुरली शर्मा उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कहा बूढ़ा तालाब में चौपाटी निर्माण का कार्य पर्यटन विभाग के अधीन है, लोगों का कहना है कि यहां कुछ निर्माण कार्य उनकी भावना के विरुद्ध हो रहे हैं और तालाब परिसर को पूरी तरह व्यवसाय का केंद्र बनाने, शराब बिक्री की अनुमति की कार्यवाही की जा रही है। इस पर संज्ञान लिया और समस्या के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। बूढ़ा तालाब के पास दानी गर्ल्स स्कूल है, ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा के माहौल पर नकारात्मक असर हम नहीं पड़ने देंगे।

Back to top button