छत्तीसगढ़राजनीति

महापौर मीनल चौबे को पदभार ग्रहण करने पर पार्षद अमर गिदवानी और कृतिका जैन ने दी बधाई

NNH रायपुर/ रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर पालिक निगम कार्यालय “व्हाइट हाउस”, रायपुर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात उन्होंने महापौर कक्ष में पदभार ग्रहण किया। मेयर चौबे को पदभार ग्रहण करने पर पार्षद अमर गिदवानी और पार्षद कृतिका जैन ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Back to top button