खबरों की खबरदेश/प्रदेश

धर्म रक्षा संघ ने कहा मुस्लिम समुदाय होली के उत्सव से दूर रहें

NNHदेश प्रदेश/ मथुरा में वृंदावन के धर्म रक्षा संघ ने होली के उत्सव से मुस्लिम समुदाय के लोगों से दूरी बनाकर रखने की अपील की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा होली के मौके पर ब्रजमंडल में होने वाले आयोजनों में मुस्लिम समुदाय के लोग न तो किसी तरह की व्यापारिक गतिविधियों में शामिल हों और न ही उत्सव में, ब्रज मंडल के किसी भी क्षेत्र में अगर मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे, तो धर्म रक्षा संघ इसका विरोध करेगा। धर्म रक्षा संघ का आरोप है कि बरेली के एक मौलाना की धमकी के बाद उन्हें ऐसी अपील के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उधर भोपाल में हिंदुओं के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हैं जिनमें मुसलमानों से कहा जा रहा है कि रमजान के मौके पर वो काफिरों (हिंदुओं) से सामान ना खरीदें। जिसके बाद देशभर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं, और सोशल मीडिया पर इस फतवे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

Back to top button