छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम साय से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी के नव निर्वाचित महापौर ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने दी उन्हें बधाई, सभी ने जीत के लिए भाजपा संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों का जताया आभार

NNH रायपुर/ मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने भेंट और बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उनके साथ मौजूद थी।

इनके अलावा धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा, और दुर्ग नगर निगम की नवनिर्वाचित अलका बाघमार सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को नव दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी नेतागण उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों ने भाजपा संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मेयर रामू रोहरा ने कहा आभार धमतरी, कहा शहर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हूँ दृढ़ संकल्पित

धमतरी नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित होने पर जगदीश रामू रोहरा ने कहा मैं समस्त धमतरी वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जिसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके सहयोग से धमतरी के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए सतत प्रयासरत रहूँगा। इस ऐतिहासिक जीत के लिए, मैं भाजपा संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूँ, जिनकी अथक मेहनत और समर्पण से यह सफलता संभव हुई है। हम सब मिलकर धमतरी को एक आदर्श नगर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

 

Back to top button