
17 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है, और एक बार फिर से किरण सिंहदेव प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की। इससे पहले गुरुवार को ही प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी कर ली गई थी।
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के लिए 3 सेट में नामांकन दाखिल किए गए थे, और यह तीनों नामांकन पत्र तीनों में किरण सिंहदेव ने ही जमा किया। जबकि इसके अलावा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के नाम के भी कयास लगाए जा रहे थे कि इसबार उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है। निर्वाचन अधिकारी खूबचन्द पारख ने कल नामांकन दाखिल के बाद जानकारी देते हुए बताया कि जो तीन नामांकन पत्र जमा किए हैं, वह तीनों ही किरण सिंहदेव द्वारा जमा किए गए हैं, जिसके बाद कल ही साफ हो गया था कि किरण सिंहदेव ही पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे, केवल उनके नाम की आधिकारिक घोषणा करना बाकी रह गया था। और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने आज इसकी घोषणा की।
इसके पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि बस्तर कोटे से किरण सिंहदेव को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद साय मंत्रिमंडल में बस्तर से किसी नए चेहरे को जगह दी जा सकती है।







