क्राइम रिपोर्टखबरों की खबर

रायपुर जिला न्यायालय में नाराज़ वकीलों ने एक आरोपी की कर दी जमकर पिटाई

17 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ जिला न्यायालय रायपुर में आज जमकर हंगामा हुआ है, जहां वकीलों ने एक आरोपी की सामुहिक पिटाई कर दी। दरअसल खमतराई इलाके का है। कल गुरुवार को सीनियर अधिवक्ता दुर्गेश शर्मा पर अजय सिंह नामक व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला किया था, इस मामले में खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को कोर्ट में पेश किया था। इस घटना से नाराज़ वकीलों ने आरोपी की न्यायालय परिसर में ही पिटाई कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अजय सिंह ने किसी रंजिश के चलते अधिवक्ता दुर्गेश शर्मा के घर में घुसकर हमला कर दिया था।और इस घटना के बाद से वकीलों में काफी नाराज थे। आज जब आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, उसके बाद भी वकीलों ने मौका पाकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है।

Back to top button