महाराष्ट्रराजनीति

एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, चार दिन के कार्यक्रम रद्द

NNH मुम्बई/ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर है। जिसके चलते उनके अगले 4 दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि खांसी के कारण उन्हें कार्यक्रम में बोलने में परेशानी हो रही है। शरद पवार कोल्हापुर और सांगली जिलों के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरे के दौरान कार्यक्रमों में बोलते समय उन्हें खांसी की समस्या हो रही थी। चूंकि उनका स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है, इसलिए उनके अगले 4 दिवसीय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Back to top button