छत्तीसगढ़राजनीति

अजीत कुकरेजा की हो सकती है कांग्रेस वापसी

NNH रायपुर/ तमाम अटकलों के बीच अब ये सम्भावना जताई जा रही है कि मदर टेरेसा वार्ड के निवृतमान पार्षद अजीत कुकरेजा की कांग्रेस वापसी हो जाएगी। दरअसल कुकरेजा कांग्रेस प्रवेश की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा की आपत्ति के कारण अबतक वापसी नही हो पाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पायलट के आने के बाद ही उनकी सहमति से कांग्रेस महापौर और नगरीय निकायों के अध्यक्ष व पार्षदों की टिकटों का एलान करेगी। और मिली जानकारी के अनुसार सचिन पायलट के ही समक्ष अजीत कुकरेजा की कांग्रेस में वापसी हो जाएगी, इसके साथ ही अन्य नेताओं को भी कांग्रेस प्रवेश कराया जाएगा।

Back to top button