कांग्रेस के नेता बीजेपी से मिले हुए हैं – राहुल गांधी

NNH अहमदाबाद/ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बड़ी बात कही है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 30 साल से कांग्रेस गुजरात के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है, क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेता अंदर से बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। अपने दो दिवसीय के दौरे पर राहुल गांधी ने अहमदाबाद में ये बात कही है, और साफ किया कि ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है, तभी गुजरात की जनता कांग्रेस पर भरोसा करेगी। राहुल गाँधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस दो तरह के नेताओं से भरी पड़ी है। एक वो, जो जनता के साथ खड़े हैं और लड़ते हैं, जिनके दिल में कांग्रेस है। दूसरे वो जो ऊपर से तो कांग्रेस में हैं, लेकिन बीजेपी के लिए काम करते हैं। राहुल ने कहा, ऐसे 10-20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो निकालेंगे, अगर आप कांग्रेस में रहकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हो, तो बाहर जाओ और खुलकर उनके लिए काम करो, तुम्हारी वहां जगह नही बनेगी, बाहर फेंक देंगे तुम्हें।
“राहुल गांधी ने गुजरात की तारीफ करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी और सरदार पटेल जैसे नेता यहाँ से निकले, जिन्होंने कांग्रेस को रास्ता दिखाया। राहुल ने कहा कि गुजरात के व्यापारी, किसान और छोटे उद्योग मुश्किल में हैं। डायमंड, टेक्सटाइल और सेरामिक इंडस्ट्री खत्म हो रही है। लोग नई सोच चाहते हैं, जो बीजेपी पिछले 25 साल से नहीं दे पाई।”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस के पास 40% वोट हैं, जो कोई छोटी ताकत नहीं है। तेलंगाना में पार्टी ने 22% वोट बढ़ाए थे, यहाँ सिर्फ 5% की जरूरत है। लेकिन इसके लिए पार्टी को साफ-सफाई करनी होगी। राहुल गाँधी ने कहा, “चुनाव जीतना या हारना अलग बात है, लेकिन कॉन्ग्रेस का खून नेताओं की रगों में होना चाहिए। मैं गुजरात के लोगों से सीधा रिश्ता बनाना चाहता हूँ। भारत जोड़ो यात्रा से हमने दिखाया कि कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से जुड़ सकती है। हमें लोगों के घरों में जाना होगा, उनकी बात सुननी होगी।






