हर घर झूलेलाल – घर घर झूलेलाल अभियान की शुरुआत

NNH रायपुर/ हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है जो हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन मनाया जाता है। यह दिन वरूण देव जी के अवतार भगवान झूलेेेलाल के प्रकाट्य दिवस और समुद्र पूजा के रूप में मनाया जाता है। विश्व के अन्य भागों में बसे हुए सिंधी हिन्दू भी चेट्रीचंड्र मनाते हैं। सिंधी समाज चेट्रीचंड्र पर परम्परागत रूप से अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता है, इस दिन भोग भंडारा, प्रसाद व शीतल जल-शर्बत का वितरण के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। समाज इस अवसर पर अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
इसी कड़ी में समाज सेवक मोनू आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के बाद हर घर झूलेलाल अभियान की शुरुआत की जाएगी, उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के नागरिकों को भगवान श्री झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम निशुल्क वितरण किया जाएगा जाएगा।
मोनू आहूजा ने आगे कहा कि साल में एकबार चेट्रीचंड्र के अवसर पर हम सभी समाज के लोग अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करते हैं, और भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम वितरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के सभी नागरिक अपने घर-दुकान के पूजा स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा स्थापित कर रोज उनकी पूजा अर्चना करें, और साथ में ही समाज की नई पीढ़ी भी अपनी सिंधु संस्कृति से जुड़े रहे। मोनू आहूजा ने जानकारी दी कि इस साल 30 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव मनाया जाएगा, और 30 मार्च और उसके बाद भी आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम का समाज जनों को निशुल्क वितरण किया जाएगा।







