
NNH नई दिल्ली/ दिल्ली चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं, और 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की वापसी होने जा रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से चुनाव हार चुके हैं, जबकि मौजूदा सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं। वहीं मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं।
जीत-हार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं एक सीट पर अभी बीजेपी आगे चल रही है।
इस तरह से भाजपा फिलहाल 48 सीटों पर काबिज होती नजर आ रही है, जो बहुमत के आंकड़े 36 सीटों से भी बहुत आागे है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि 19 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए है। इस प्रकार कुल 22 सीटों पर आप काबिज होती दिख रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल होती हुई नजर नहीं आ रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह राहत की खबर है कि मौजूदा सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के एक और नेता सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।
अमित शाह से मिले प्रवेश वर्मा
दिल्ली चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने के बाद नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। प्रवेश दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं।






