
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सामने प्रदर्शन करने निकले थे, लेकिन बीच में पुलिस की बैरिकेटिंग के कारण भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार तक नही पहुंच सके। वहीं भाजपा के विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन के बाहर कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भी डटे हुए थे।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्ग के कांग्रेस भवन में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आक्रमण कर तोड़-फोड़ किया। राजधानी रायपुर, धमतरी जगदलपुर सहित कांग्रेस के कार्यालयों पर सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन करने जाना सत्ता की धौंस है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के प्रदर्शन को सरकार और पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। पुलिस विपक्षी पार्टी के कार्यालय में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के सामने बेबस बनी हुई थी।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही करवाते है, विद्वेषपूर्वक चार्जशीट दाखिल करवाते है। दूसरी तरफ भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर अपनी तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही को जायज ठहराने कांग्रेस के कार्यालयों पर प्रदर्शन का दुस्साहस कर रहे हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। सरकार ने उसको रोकने के बजाय अपनी पूरी ताकत विपक्ष के कार्यालय के घेराव में लगा दी है।






