दिल्लीमहाराष्ट्रराजनीति

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी होंगी बीजेपी में शामिल?

NNH नई दिल्ली/ महाराष्‍ट्र की राजनीति में पाला बदलने का दौर जारी रहा है, इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर शेयर की। जिसमें प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कल मैंने संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मैं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर उनके बहुमूल्य समय और विचारों के लिए उनका धन्यवाद करती हूं।”

प्रियंका चतुर्वेदी के फोटो शेयर करते ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो सकती है। और महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारें में भी प्रियंका के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

Back to top button