बाहरी प्रत्याशी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी

16 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से दावेदारों की दिनों दिन संख्या बढ़ती ही जा रही है। हाल ये है कि जिन लोगों ने भाजपा के किसी धरना प्रदर्शन आंदोलन न कभी शामिल हुए और न ही कभी पार्टी झंडा उठाया है। अब वो लोग भी दावेदारी पेश करने से पीछे नही हट रहे हैं, जिससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज़ बताए जा रहे हैं।
रायपुर नगर निगम महापौर के लिए महिला सामान्य अनारक्षित होने के बाद बीजेपी में पहले से ही बड़ी संख्या में महिला नेत्रियां हैं, जिन्होंने रायपुर मेयर के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रखी हैं, जिनमे से कोई पार्टी जिला व प्रदेश पदाधिकारी हैं, या तो वो वर्तमान में पार्षद हैं।
लेकिन इन सबके अलावा ऐसी महिला दावेदार भी सामने आ गई हैं, जो न कभी किसी कार्यक्रम शामिल हुई हैं, और ही उन्हें कोई कार्यकर्ता जानते हैं।
ऐसे ही एक महिला दावेदार मनीषा चेतन तारवानी का नाम सामने आया है, जिनको बीजेपी से मेयर के लिए प्रबल दावेदार बताया गया है, सिंधी समाज के अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
सिंधी समाज के एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य अनूप मसंद जो बीजेपी से जुड़े हुए हैं उन्होंने लिखा है कि मज़ाक बना रखा है, समाज की दुर्गति बर्बादी तो मत करवाओ लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं, हास परिहास कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने उसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा है कि भाजपा कैडरबेस दल है यहाँ वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जिला मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ वार्ड पार्षद आता है जो दल में 25 वर्ष से अधिक समय दिया है वो महापौर की दावेदारी कर सकता है जिसने लगभग 15 से 20 वर्ष दियें है वो पार्षद बन सकता है।

वहीं समाज के एक अलग ग्रुप में सिंधी समाज के ही एक व्यक्ति ने लिखा है कि ये सब लोग बंद कमरे में बैठके दावेदार बना देते है, एक महापौर के लिए एक पार्षद के लिए पद बाट देते है, ये कभी न झंडे लगाए है, न कभी कार्यलाय में दरी बिछाये होंगे,न बूथ का पता न शहर का पता। ऐसे दावेदारों के नाम सामने आने से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी खासे नाराज बताए जा रहे हैं।







