
NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के अंतर्गत पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 हॉट सीट बनी हुई है, इस वार्ड की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि यहां बीजेपी से आधा दर्जन दावेदारों का नाम सामने आया है। तो वहीं कांग्रेस निवर्तमान महापौर एजाज ढेबर का सिंगल नाम सामने आ रहा है।

भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 से बीजेपी से जिन्होंने दावेदारी की है उनमें सुनील शर्मा, अमर चंदनानी, मनोज नारवानी, श्रेयांश दस्सानी, अनिता बोये, पल्लवी पांडे, राज मनवानी के नाम सामने आ रहा है।यदि वरिष्ठता क़ी जाए तो सुनील शर्मा बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, इसके अलावा मनोज नारवानी संगठन में लगातार सक्रिय रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहे हैं। वहीं श्रेयांस दस्सानी पार्टी अति वरिष्ठ कार्यकर्ता धरम दस्सानी के परिवार से हैं।

यदि फ्रेश उम्मीदवार की बात की जाए तो अमर चंदनानी भी काफी सक्रिय हैं। अमर क्षेत्र के पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्री गोपी चंदनानी के परिवार से हैं, गोपी चंदनानी जोन अध्यक्ष भी रहे हैं। अमर चंदनानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं, इसके अलावा अमर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश मंत्री भी हैं, वे समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं, और उनको सिंधी समाज का भी अच्छा समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस की बात करें तो वार्ड क्रमांक 57 से रायपुर नगर निगम के निवृतमान महापौर एज़ाज़ ढेबर का सिंगल नाम चल रहा है, इसके पहले बाकर अब्बास का नाम सामने आया था, लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि ढेबर के नाम पर सभी एकमत हो गए हैं।
बीजेपी के दावेदारों का कहना है कि पार्टी जिस किसी को भी टिकट देती है, सभी मिलकर उनकी जीत के लिए काम करेंगे। कुल मिलाकर पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 रायपुर की बहुत हॉट सीट बनी हुई है।







