छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

रानी दुर्गावती वार्ड की भाजपा प्रत्याशी डॉ.अनामिका सिंह को मिल रहा है भारी जन समर्थन

उनके पक्ष में सिंधी पंचायत ने बैठक कर की वोट देने की अपील

NNH रायपुर/ रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में भाजपा की प्रत्याशी डॉ अनामिका सिंह को भारी जन समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर में समाज की बैठक रखी गई थी, जहां सभी समाज जनों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी डॉ अनामिका सिंह को अपना समर्थन देने की बात कही।

इस दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने विश्वास जताकर विधानसभा चुनाव में हमको जीत दिलाई है, उस तरह से नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने सिंधी समाज के नागरिकों से बीजेपी को अपना बहुमूल्य वोट देने की अपील की है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ अनामिका ने कहा कि वार्ड चुनाव जीतने मैं सदैव आपके लिए उपलब्ध रहूंगी।

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर की बैठक में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता लीलाधर चंद्राकर, पंचायत के अजय जयसिंघानी सहित अन्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Back to top button