
NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने अपने सभी एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिसमें मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद संतोष साहू को जल कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायपुर नगर निगम की एमआईसी में संतोष साहू को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता दीपक जयसिंघानी ने कहा कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने संतोष साहू पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें मेयर इन काउंसिल में लिया है, यह उनके वार्ड वासियों के लिए हर्ष का विषय है। इसके लिए दीपक जयसिंघानी ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है, और साथ ही नगर निगम में नई जिम्मेदारी के लिए संतोष साहू को बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।







