चेट्रीचंड्र उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम का ब्रॉशर विमोचित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिंधी समाज के प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र के अवसर पर समाज के द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिंधी एकता सेवा समिति द्वारा 28 मार्च को संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब रायपुर के स्टार इलेवन ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम आंनद मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व अन्य समाजजनों के द्वारा ब्रॉशर का विमोचन किया गया।
ब्रॉशर विमोचन के दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, सिंधी एकता सेवा समिति के प्रमुख नितिन मनवानी, नीलेश पंजवानी, रवि दरयानी, अनिल जोतसिंघनी, अजीत मोटवानी, अनिल लाहौरी, विनोद संतवानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।







