छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
“CSP” द्वारा आयोजित बहराणा साहिब कार्यक्रम में रायपुर की मेयर मीनल चौबे को मुख्य अतिथि के रूप में किया गया आमंत्रित

NNH रायपुर/ सिंधी समाज के महापर्व चेट्रीचंड्र के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत “CSP” के द्वारा 23 मार्च रविवार को मनोकामना सिद्ध 2121 पुज्य बहराणा साहिब आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें सम्मिलित होने के लिए रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया। मेयर ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समाजजनों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, अनिल जोतसिंघनी शामिल थे।







