अन्यछत्तीसगढ़

पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया को बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

NNH रायपुर/ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रकट की।

बृजमोहन अग्रवाल ने परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि दिनेश जी एक सजग, संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित नागरिक थे। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक बेहद कायराना और निंदनीय कृत्य है, जिसने शांतिप्रिय और निर्दोष लोगों की जान ले ली।

हम सब इस दुःख की घड़ी में दिनेश जी के परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई अब और भी अधिक संकल्पबद्ध और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्र, आतंक के हर मंसूबे को कुचलने में सक्षम है।

Back to top button