क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख)(ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध

NNH बिलासपुर/ एनएसएस शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाने वालों के विरूध्द की गई कार्यवाही। आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को आज बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा 07 दिवसीय एनएसएस शिविर दिनांक 26.03.2025 से 01.04.2025 तक ग्राम शिवतराई कोटा में आयोजित किया गया था।

उक्त कैंप में शामिल छात्रों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उक्त शिविर में दिनांक 31.03.2025 को अनावेदकगणों द्वारा एनएसएस शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाया गया।

प्रो.दिलीप झा, डाॅ.मधुलिका सिंह, डाॅ.ज्योति वर्मा, डाॅ.नीरज कुमारी, डाॅ.प्रशांत वैष्णव, डाॅ.सुर्यभान सिंह, डाॅ.बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख)(ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध कर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

अपराध में विवेचना उपरांत अपराध सबूत पाए जाने से, आरोपी द्वारा विवेचना व साक्ष्य को प्रभावित करने, तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को आज दिनांक 1.5.25 गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Back to top button