चीफ इंजीनियर के घर रेड पड़ी तो खिड़की से 500 रुपए के नोटों की गड्डी फेंकने लगा
छापेमारी के दौरान करोड़ो रूपये की नकदी बरामद

NNH भुवनेश्वर/ देश प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। जब आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चीफ इंजीनियर के घर पर रेड पड़ी तो चीफ इंजीनियर नोटों की गड्डियों को खिड़की से बाहर फेंक दिया जिसे विजिलेंस की टीम ने जप्त किया है।
ये मामला ओड़िसा की राजधानी भुवनेश्वर का है, जहां ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास पर विजिलेंस विभाग ने छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान सवा दो करोड़ की नकदी बरामद की गई है। विजिलेंस टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर, अंगुल और पिपिली समेत कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप गई। छापेमारी में 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे।
खिड़की से फेंकी 500 रुपये की गड्डियां

बता दें कि छापेमारी के दौरान एक तरफ भुवनेश्वर के पीडीएन एक्सोटिका अपार्टमेंट में मौजूद फ्लैट से 1 करोड़ रुपए कैश मिला है, तो वहीं दूसरी तरफ अंगुल में स्थित उनके दो मंजिला मकान से अब तक 1.1 करोड़ रुपए नकद जब्त किया गया है। यहां इतना कैश बरामद हुआ है कि गिनने के लिए मशीनें मंगाई गई और नोटों की गिनती की गई। इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट में मौजूद बैकुंठ नाथ सारंगी ने सतर्कता टीम को आता देख 500 रुपए के नोटों के बंडल खिड़की से बाहर फेंक दिए। उनका उद्देश्य अवैध नकदी को छुपाना था, लेकिन विजिलेंस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में नोटों को तुरंत जब्त कर लिया।







