छत्तीसगढ़राजनीति

राजेश मूणत और छगन मूंदड़ा के करीबी भाजपा के वरिष्ठ नेता को मंडल कार्यकारिणी में नही मिली कोई जगह

NNH रायपुर/ भाजपा रायपुर जिला द्वारा विभिन्न मंडलों की लगातार कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। इसी कड़ी में आज तेलीबांधा मंडल की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारणी में पुराने और नए लोगों जगह दी गई है।

मंडल के अंतर्गत निवासरत अति वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया जाता है। और तेलीबांधा मंडल में विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में विधायक पुरन्दर मिश्रा, छगनलाल मूंदड़ा, अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित कई बड़े नेताओं सहित पूर्व मंडल अध्यक्षों व अन्य पूर्व पदाधिकारियों को जगह दी गई है। लेकिन तेलीबांधा में पार्टी संगठन को खड़ा करने वाले पूर्व मंत्री राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता छगनलाल मूंदड़ा के करीबी अति वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू राघवानी को मंडल की कार्यकारिणी में जगह तक नही दी गई है।

बता दें कि राजू राघवानी भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने भाजपा की टिकट पर दो बार वार्ड चुनाव लड़ा है। इसके अलावा संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। डॉ.रमन सिंह सरकार के दौरान वे जेल संदर्शक समिति के सदस्य व आरटीओ रायपुर के भी सदस्य रह चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से राजू राघवानी को कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक नही सौंपी गई है। अब वरिष्ठता सूची के आधार पर मंडल की कार्यकारिणी में जगह तक नही दी गई है।

तेलीबांधा मंडल की घोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है⤵️

Back to top button