छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

समाज की नई पीढ़ी को अंतिम सिंधु राजा की जीवनी को पढ़ना चाहिए, यही महाराजा दाहिर सेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

NNH रायपुर/ सिंधु सम्राट महाराजा दाहिर सेन के बलिदान दिवस पर सिंधु पैलेस रायपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी शामिल हुए।

इस दौरान संगोष्ठी में प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने महाराजा दाहिर सेन की जीवनी, उनके शौर्य की चर्चा की। उन्होंने दाहिर सेन के बलिदान पर उन्हें याद करते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी को अंतिम सिंधु राजा की जीवनी को पढ़ना चाहिए, यही महाराजा दाहिर सेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों ने अहमदाबाद में दुखद हृदय विदारक विमान दुर्घटना में मृत लोगों, तथा केदारनाथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Back to top button