छत्तीसगढ़राजनीति

किसान खाद-यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं, विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

NNH रायपुर/ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सोसायटियों में खाद और यूरिया की किल्लत हो गई है, जिसके चलते किसान दर दर भटकने के लिए मजबूर है। जिसके विरोध में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस ने आज गांधी मैदान रायपुर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। ये विरोध व पैदल मार्च रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा के नेतृत्व में और AICC के सह सचिव विजय जांगिड़ की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुद्दा सिर्फ खाद की कमी का नहीं है, बात उस अनदेखी की है जो गांव-गांव में किसान झेल रहा है। और इस अव्यवस्था के खिलाफ लड़ाई शुरू हो चुकी है, अब रुकना नहीं है।

पैदल मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पंकज शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रवीण साहू, अनीता शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Back to top button