
NNH रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध रेत खनन पर अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद के बरबसपुर में अवैध रेत खनन की भरमार है, समझ नहीं आ रहा कि हम राजस्थान में हैं या छत्तीसगढ़ में, पूरे प्रदेश में रेत माफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर शासन और प्रशासन के साथ बेचा जा रहा है, बरबसपुर में ढाई एकड़ नहीं बल्कि सौ एकड़ खेत में रेत का उत्खनन कर डंप किया जा रहा है। मैं तीन दिनों से रेत खदानों को देखने जा रहा हूँ, तीन दिनों में हमने देखा अवैध रेत उत्खनन पुलिस, माइनिंग विभाग, प्रशासन के सानिध्य में चल रहा है। और कहा कि गंगाधर ही शक्तिमान है, अर्थात जिनको रेत खदान में भर्राशाही रोकने की जिम्मेदारी है, वहीं लोग अवैध उत्खनन करवा रहे।
सरकार किसानों को उर्वरक, बीज नहीं दे रही ताकि उत्पादन कम हो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बोआई का काम आखिरी चरण में है, फिर बियासी और रोपा किया जाएगा, लेकिन डीएपी और खाद की कमी लगातार बनी हुई है, हम इसलिए किसानों की समस्या के विरोध में सोसायटी का घेराव करने वाले हैं। किसान नेताओं ने एकवीडियो जारी किया है कि, बीजेपी के विधायकों को गांव में घुसने नहीं देंगे, यदि घुसे तो बाहर नहीं निकलने देंगे। बैज ने कहा कि यह सरकार नहीं चाहती की धान का उत्पादन बढे। किसान ज्यादा धान पैदा करे।
विधायक कवासी लखमा का जेल में नहीं कराया जा है इलाज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि जेल में बंद कवासी लखमा को जानबूझकर इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही, वो कोई खूंखार अपराधी तो नहीं है, कांग्रेस नेताओं को षड्यंत्र पूर्वक जेल भेजने का काम कर रही यह सरकार, इसके बाद उनको जानबूझकर ईलाज नहीं उपलब्ध कराया जाता, जानबूझकर मानसिक रूप से टॉर्चर करने की कोशिश की जा रही है।






