
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य के फुटवेयर कारोबारियों के यहां आज जीएसटी की छापेमारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के रायपुर, जगदलपुर, बेमेतरा, बसना सहित लगभग 17 फुटवियर कारोबारियों के यहां जीएसटी के अधिकारियों ने रेड मारी है। राजधानी रायपुर के होलसेल फुटवियर मार्केट डूमरतराई में विशाल फुटवियर, कलकत्ता फुटवियर सहित तीन दुकानों में छापा मारा गया है।
वहीं Gst की इस कार्रवाई से जूता चप्पल के होलसेल कारोबारियों हड़कंप मच गया है। दहशत में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी है। और कुछ व्यापारियों का कहना है कि ऐसा ही चलता रहा तो हम अपने दुकान की चाबी जीएसटी विभाग को सौंप देंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान में रबर के जूतों पर जीएसटी दर 18% है। 1000 रुपये से अधिक मूल्य के फुटवियर पर जीएसटी दर क्या है? वर्तमान में, 1,000 रुपये से अधिक मूल्य के जूते-चप्पल पर जीएसटी 18% है।






