क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश/प्रदेश

महादेव बेटिंग ऐप मामले में वांटेड सौरभ आहूजा बिन फेरे लिए मंडल से भागा

दिल्ली और दूसरे शहरों में ED कर रही है उसकी सरगर्मी से तलाश, मामले से जुड़े तीन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है रायपुर

NNH खबरों की खबर/ एक फाइव स्टार होटल में बैंड-बाजा बज रहा था, एक जोड़े की शादी होने वाली थी। मंडप सजकर तैयार था, और दूल्हा मंडप में बैठा, फिर पंडित जी ने मंत्र पढ़ना शुरू किया, तभी दूल्हे को को अपने सामने कुछ ऐसा दिखा कि उसने आव देखा न ताव मंडप से उठा और वहां से भाग खड़ा निकला वहां मौजूद बारातियों और बाकी मेहमानों को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है।

ये कोई फिल्मी कहानी नही बल्कि ये मामला राजस्थान की जयपुर के एक फाइव स्टार फेयर माउंट होटल का है। जहां जिस लड़के की शादी हो रही थी, उसका नाम सौरभ आहूजा है, वो महादेव बेटिंग ऐप मामले में वांटेड है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सूचना मिली थी कि सौरभ चोरी छिपे जयपुर के एक स्टार होटल में शादी कर रहा है, जिसके (ED) अपनी पूरी टीम के साथ ‘बिन बुलाए बाराती’ बनकर पहुंच गई।

ED की टीम ने सौरभ को पकड़ने के लिए होटल पर छापा मारा, ED ने योजना बनाई थी कि वो सौरभ के फेरे होने के बाद उसे अपनी कस्टडी में लेंगे, लेकिन टीम जैसे ही होटल में पहुंची, दूल्हे सौरभ आहूजा को इसकी भनक लग गई, और वो फेरे छोड़कर मंडप से ही फरार हो गया। ED की इस छापेमारी के बाद दुल्हन और अन्य मेहमानों को पूरे मामले का पता चला।

इसी मामले से जुड़े तीन लोगों को को ED ने उसी जगह से पकड़ा है। तीनों को आगे की पूछताछ के लिए प्लेन से रायपुर ले जाया गया है। वहीं दिल्ली व अन्य शहरों में ED सौरभ आहूजा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Back to top button