छत्तीसगढ़मनोरंजनसामाजिक सरोकार
सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल में अतिथियों का किया गया सम्मान

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ सिंधी पंचायत, युवा विंग एवं महिला विंग द्वारा आयोजित 5 दिवसीय (4 जुलाई से 8 जुलाई) “सिंधी फिल्म फेस्टिवल” का कलर्स मॉल मल्टीप्लेक्स में कुलदेवी हिंगलाज माता, और भगवान झूलेलाल जी के जयकारों के साथ भव्य शुभारंभ किया गया था। जहां रोजाना दो शो में समाज के वरिष्ठ जन, युवा, युवक, युवतियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सिंधीयत के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं।
सोमवार को आयोजित फिल्म फेस्टिवल के दौरान भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष लधाराम राम नैनवानी और महासचिव मुरलीधर शादिजा का प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व अमर चंदनानी ने शॉल एवं हनुमान जी की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, राजू चंदनानी, मनीष पंजवानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।







