छत्तीसगढ़महाराष्ट्रराजनीति
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से भाजपा नेता संजू नारायण सिंह ने मुम्बई में की सौजन्य भेंट

NNH रायपुर/ भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सौजन्य भेंट की।
संजू नारायण सिंह ने महाराष्ट्र विधानसभा भवन मुम्बई में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे से मुलाकात कर देश-प्रदेश की राजनैतिक चर्चा की। संजू नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल मुक्त अभियान की दोनों नेताओं ने प्रशंसा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा नक्सल मोर्चे पर किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।







