छत्तीसगढ़देश/प्रदेशधर्म/अध्यात्म

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए वीएचपी – बजरंग दल के धर्मवीर बड़ी संख्या में हुए रवाना

NNH रायपुर/ विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर के सभी राज्यों से जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ तीर्थ यात्रा दर्शन का संकल्प के साथ यात्रा प्रारम्भ किया जाता है। देश के सभी राज्यों से अलग अलग तिथि में हर वर्ष धर्मवीर बुढ़ा अमरनाथ दर्शन यात्रा करते हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ से भी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल लगभग 200 की संख्या में रायपुर रेलवे स्टेशन से बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जिला पूँछ जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। इस यात्रा को भगवा ध्वज का संकल्प दिलाकर बजरंगियों को विहिप के प्रांत अधिकारी घनश्याम चौधरी, शिशुपाल जी, व ऋषि मिश्रा ने हर हर महादेव, जय जय श्रीराम का नारा के साथ वीररस से ओतप्रोत व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्थान किया।
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ऋषि मिश्रा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुरे देश से अलग अलग तिथि में 1 महीने के इस यात्रा में लगभग 2 लाख के आसपास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं शामिल होते है, यह बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू कश्मीर के पूँछ जिले जो कि भारत के सबसे आखरी सीमा में स्थित है। जहां के लिए विगत कई वर्षों से यह यात्रा की जाती है। यह इलाका बहुत ही दुर्गम, कई किलोमीटर तक बगैर रास्ता का पहाड़ों पर व बर्फ़ीली हवाओं के साथ साथ आतंकवादियों का प्रशिक्षण स्थल, व पूर्ण रूप से आताकवादियों का गढ़ माना जाता है। इस कठिन यात्रा में बजरंगियों का मनोबल कभी भी कमजोर नही हूआ। देश, धर्म, संस्कृति के रक्षा मरने मारने का संकल्प के साथ यह यात्रा संपन्न होती है।

बता दें कि पुंछ जिले में स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद ने 2005 में तीर्थयात्रा की शुरूआत की थी और यह यात्रा आजतक जारी है, जो एक माह तक यात्रा चलेगी।

बुढ़ा अमरनाथ यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ऋषि मिश्रा, विहिप प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल जी, प्रदेश सह संयोजक शुभम नाग, बजरंग दल के प्रदेश अधिकारी अखिलेश भारती, यशपाल साहू, प्रिंस जैन, राकेश तिवारी सहित प्रदेश विभाग व जिला संयोजक के अधिकारी गण के नेतृत्व कर रहे हैं।

आज दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जो जत्था रवाना हुआ है, उसमें बजरंग दल रायपुर महानगर के प्रमुख अधिकारी व कार्यकर्त्ता गण बहुतयात संख्या में उपस्थित हुए, जिसमें प्रमुख रूप से रवि वधवानी, योगेश शैनी, रमन नायडू, बाबू अन्ना, रुपेश रंग डाले, अभिषेक चौहान, अविनाश कुर्रे, उपेंद्र वर्मा, योगेश देवांगन सहित काफी संख्या में बजरंगी रवाना हुए। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश यादव ने दी।

Back to top button