छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

NNH रायपुर/ शनिवार को विधायक व पंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी के निवास सभामंडप पर देवेन्द्र नगर, छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत की अति आवश्यक बैठक रखी गई थी। जहां सुंदरानी ने अपनी बात रखते हुए बताया, सिंधी समाज एक है व सम्पूर्ण संगठित है। जब भी देशहित की बात हुई, समाज आगे रहा, चाहे पूर्व में जयरामदास दौलतराम-चोइथराम गिदवानी रहे, चाहे लालकृष्ण आडवानी, राम जेठमलानी जैसे सामाजिक, राजनीतिक महा विभूतियों का समयकाल रहा हो। आज भी सिंधी समाज पंचायतों की व्यवस्था बनाकर जो समाज की छवि एवं नेतृत्व को उभारकर सामने लाया गया है,बल्कि आज पंचायत में यह व्यवस्था रखी जा रही है, क्षेत्रीय इकाई पंचायतें, जिला पंचायतें, राज्य स्तरीय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया जारी है।।हमें आगे बड़ने की दिशा तैयार रखनी है। किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं रखना है। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने कहा: समाज की पंचायतों का गठन योग्यता के आधार पर हो,बालक बालिकाओं को भी टीम में लिया जाए। यही हमारा प्रथम प्रयास भी रहेगा।

अध्यक्ष अमर गिदवानी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा:समूचे छग से जो मुखीगण आए हैं,पंचायत गठन में उनका विशेष योगदान रहा है। बैठक का संचालन कर रहे कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा ने सभा में कहा:सिंधु संस्कृति का देश में उच्च स्थान रहा है, हमें आगे होनहार बालकों व बालिकाओं को भी राजनीति व हास्पिटल क्षेत्र में सदैव आगे रखना है। बैठक में छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई है।

आज की बैठक में श्रीचंद सुंदरानी,अध्यक्ष,पार्षद एम आइ सी सदस्य अमर गिदवानी, संरक्षक राम गिडवानी, शमनलाल खूबचंदानी, बसंत कुकरेजा,मोहन तेजवानी, गोविंद वाधवानी, महामंत्री द्वय राधाकिशन सुंदरानी- जीतू बडवानी, राजेश वासवानी, जीतू बडवानी, सचिन मेघानी पार्षद, अशोक मलानी, मूलचंद खत्री, लखमीचंद गुलवानी, सुदेश मंध्यान, राजेश गुरनानी, नानक गिदवानी भाटापारा, हरिराम तलरेजा,जीवतराम तोलवानी,जतिन नचरानी, भीमनदास धनवानी, गुरमुखदास वाधवा,दौलत परप्यानी, किशोर सेतपाल टिल्डा, मुखी गुरनामल रोहरा, हरीश पेसवानी, महेश आहूजा, मोनू आहूजा, जयचंद नावानी, महेश खिलनानी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button