उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़देश-विदेश

जीएसटी के सरलीकरण के सुझाव पर अमल करने व स्लैब घटाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ने वित्त मंत्री का जताया आभार

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स आपका आभार व्यक्त करता है कि लगभग छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स नेआपको जो सुझाव दिया उसे पर अमलकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और प्रदेश के व्यापारियों का दिल जीत लिया है।

28 अगस्त 2025 को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने आज नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री, माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से सौजन्य भेंट मुलाकात की थे । इस भेंट वार्ता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के सरलीकरण और युक्तियुक्तकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी काउंसलिंग के पूर्व बैठक से वित्त मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें जीएसटी प्रणाली को और अधिक व्यापारी-हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगभग छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के सुझाव पर पूरे देश में जीएसटी की दरों को कम करने का निर्णय लिया छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स आप का आभार व्यक्त किया है।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और चेंबर द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापारियों के हितों का ध्यान रखेगी और जीएसटी प्रणाली को सरल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि वित्त मंत्री के समक्ष रखी 21 सूत्रीय मांग रखते हुए प्लाई बोर्ड, गोल्ड, इलेक्ट्रॉनिकस, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी दर की कम करने, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जीएसटी का रिबेट करने, बैंक द्वारा रेपो रेट से सम्बंधित आदेश का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्यवाही करने, अपील फाइल करने के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लाया जाए जो भी पुराने किसी जो टाइम बढ़ हो गए हैं उन्हें अपील फाइल करने का मौका देने, ट्रिब्यूनल का जल्द गठन सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जयसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, सीए रवि ग्वालानी, सीए विकास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Back to top button