वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से की अपील, नवरात्रि गरबा में न हों शामिल

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डॉ.सलीम राज ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं से नवरात्रि पर्व में होने वाले गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल न होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म के भक्तिपूर्ण आयोजनों से मुस्लिम युवाओं को दूरी बनाए रखना चाहिए क्योंकि मुस्लिम समुदाय मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता है।
सलीस राज ने कहा कि गरबा देवी आराधना का प्रतीक है, और इसे हिंदू धर्म के भक्तिपूर्ण नृत्य कार्यक्रम के रूप में देखा जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा और परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।
डॉ.सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, शांति और भाईचारे का सम्मान करें।उन्होंने युवाओं से गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश न करने की भी चेतावनी दी है, सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए कहा कि गरबा महोत्सव में किसी भी तरह उपद्रव करना हिंदू समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के इस बयान के बाद बहस छिड़ गई है, वहीं डॉ राज ने प्रदेश में धार्मिक सद्भाव और अमन-चैन बनाए रखने की भी अपील की है।






