
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गुंजन प्रजापति को भाजपा रायपुर शहर जिला में महामंत्री बनाया गया है। जिससे उनके शुभ चिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
गुंजन प्रजापति पार्टी के उन समर्पित परिवारों में है, जिन्होंने पार्टी में समर्पण भाव से जीवनभर पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं।

गुंजन रायपुर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश टीम और अलग अलग मोर्चा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रहे हैं। भाजपा को रायपुर ने युवा चेहरे के रूप में गुंजन प्रजापति को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। जिसको लेकर उनके शुभचिंतक व समर्थकों ने खुशी व्यक्त कर पार्टी के प्रति आभार जताया है, और गुंजन प्रजापति को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।






