खबरों की खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की माता का निधन, सरेंडर करने के बाद न्यायालय से अनुमति लेकर होंगे अंत्येष्टि में शामिल

NNH रायपुर/ फरार चल रहे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल आज पांच दिसम्बर को सरेंडर करने वाले हैं। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक उनकी माता आज निधन हो गया है।

अमित बघेल की माता का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया गया है, जहां पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। बताया जा रहा है कि अमित बघेल आज सरेंडर करने वाले थे, अब उनकी माता के देहावसान के बाद अब वो सरेंडर करेंगे या नही यह स्पष्ट नही हो पा रहा है।

क्रांतिसेना के एक पदाधिकारी ने NNH को बताया कि पूर्व में तय किया गया है कि अमित बघेल न्यायालय में सरेंडर करेंगे, जिसे फिलहाल शायद ही स्थगित किया जाएगा, लेकिन सरेंडर करने के बाद अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी जाएगी।

Back to top button